गुरुग्राम। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को उद्योग विहार स्थित निजी कंपनियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर महिला थाना पश्चिम की प्रबंधक निरीक्षक गीता के नेतृत्व में महिला उप-निरीक्षक पूनम और दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने कर्मचारियों को महिला एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों, साइबर क्राइम, आत्मरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस टीम ने उद्योग विहार फेस-4 स्थित कंपनियों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर ठगी से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा और कानून में मिलने वाली सजा संबंधी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डायल-112 और दुर्गा शक्ति ऐप की उपयोगिता भी समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी असुरक्षित स्थिति में यह ऐप तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में बेहद कारगर है। इस दौरान कर्मचारियों के मोबाइल फोन में ऐप इंस्टॉल भी कराए गए। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
- नर्मदा नदी में बहे पिता-पुत्र का नहीं मिला सुरागः रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम तक अलर्ट, बेटे को बचाने बाप ने लगाई थी छलांग
- नेपाल बाढ़ त्रासदी: अंबिकापुर से BJP नेता की बेटी लापता, रायपुर की मोनिका और बिलासपुर की मंजू से टूटा संपर्क
- AGI पर आमने-सामने टेक दिग्गज: जेन्सेन हुआंग बोले- AI इंसानों जितना सक्षम, सैम ऑल्टमैन की अलग राय
- दिल्ली के दो बड़े 5-स्टार होटलों की किचन में गंदगी, FSSAI ने जारी किया नोटिस
- रक्षाबंधन पर अखिलेश पर हमलावर हुए राजभर, बोले- ‘वादा करें आपके गुंडे बहनों पर गंदी नजर नहीं रखेंगे’


