सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम में किराये पर ली गई स्कॉर्पियो गाड़ी को हड़पकर बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुशांत लोक में दर्ज मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के बुध विहार से तीन आरोपियों को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गुरुग्राम में वाहनों को किराये पर देने का व्यवसाय करता है। उसने 23 मई 2026 को आशीष पाहवा नामक व्यक्ति को चार दिनों के लिए स्कॉर्पियो किराये पर दी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वाहन वापस नहीं किया गया। गाड़ी मांगने पर आरोपी लगातार गुमराह करता रहा और बाद में वाहन अपने पास होने से ही इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम का सिग्नल भी 29 मई के बाद बंद हो गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आशीष पाहवा, गौरव और विकास कुमार को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आशीष ने स्कॉर्पियो को 5.5 लाख रुपये में विकास को बेच दिया था, जो दिल्ली में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में आगे की पूछताछ और वाहन की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज
- भोपाल में वकील से मारपीट मामले में FIR: एडवोकेट राकेश रावल पर केस दर्ज, TI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
- दो चुनाव आयुक्तों ने कम से कम 14 बार…चुनाव आयोग को लेकर हुए खुलासे पर हरीश रावत का बड़ा बयान, कह दी बड़ी बात
- जमुई कांड: सम्राट के ‘रील’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी, पूछा ये तीखा सवाल



