सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-53 क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। शराब पी रहे तीन युवकों ने विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को सेक्टर-53 थाना में दर्ज शिकायत में बताया गया कि 6 जुलाई को शिकायतकर्ता अपने दोस्त सागर के साथ कोयल विहार, सेक्टर-52 स्थित एक खाली जगह पर गया था। वहां पहले से शराब पी रहे तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने सागर के पेट में चाकू मार दिया और तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
थाना सेक्टर-53 पुलिस और अपराध शाखा सेक्टर-43 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव घाटा की झुग्गियों से आदित्य (25), पंकज (26) और देवेंद्र (19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग निजी कार्य करते हैं। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



