सुशीला देवी, गुरुग्राम। सेक्टर-80 स्थित निर्माणाधीन साइट से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी करने के मामले में खेड़की दौला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एसी की दो आउटडोर यूनिट बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 23/24 अगस्त की रात एक सिक्योरिटी कंपनी की सेक्टर-80 स्थित निर्माणाधीन साइट पर बने केबिन के पीछे से अज्ञात व्यक्ति एसी की आउटडोर यूनिट चोरी कर ले गए थे। मामले में सिक्योरिटी कंपनी के पदाधिकारी की शिकायत पर 25 अगस्त को थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस चौकी बार गुर्जर के प्रभारी उप-निरीक्षक अमित कुमार की टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त को नौरंगपुर, गुरुग्राम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय संजय निवासी गांव किरंज, नूंह और 29 वर्षीय आरिफ निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की दोनों आउटडोर यूनिट बरामद कर ली हैं। आरोपियों को 1 सितंबर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस इनके अन्य साथियों और दूसरी वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

