सुशीला देवी, गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर नकदी चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24-25 जून की रात वजीरपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर गल्ले से करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद अपराध शाखा फर्रुखनगर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 जून को गांव खेड़ा झाझरौला से सात आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले बंद घरों और दुकानों की रेकी करते थे। यह सुनिश्चित करने के बाद कि अंदर कोई मौजूद नहीं है, रात के समय ताले या शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने गुरुग्राम में पांच और दिल्ली में एक अन्य चोरी की वारदात कबूल की है।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से चोरी, नकबजनी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 69 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक आरोपी पर अकेले 45 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब चोरी की गई नकदी व अन्य सामान की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
- फर्जी डिप्लोमा का खेल उजागर! पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की बेटी फंसी, JE प्रमोशन रद्द; अब क्लर्क पद पर लौटने के आदेश
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!

