सुशीला देवी, गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बीच सड़क पर स्कॉर्पियो खड़ी कर खतरनाक स्टंटबाजी करना युवकों को महंगा पड़ गया। गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को काबू कर लिया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना भोंडसी क्षेत्र में सोहना एक्सप्रेसवे के पास धुनेला इलाके में एक स्कॉर्पियो को सड़क के बीच खड़ा कर स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में चालक अपनी और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालता दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 23 जून को संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग और वाहन मालिक नूरदीन (36) निवासी धुनेला को काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि नूरदीन ने अपनी स्कॉर्पियो नाबालिग को दी थी, जिसने सड़क पर खतरनाक स्टंट किए।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच अभी जारी है।
- पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर चाकू से हमला, आरोपी ने रेप की धमकी भी दी
- ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली मारने की धमकी दी और ले गए लाखों का सामान, फरार आरोपी गिरफ्तार
- भोपाल में महिला प्रधान आरक्षक के पति ने लगाई फांसी: पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
- बिहार पुलिस दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द: भारी गड़बड़ी के बाद BPSSC का बड़ा फैसला, EOU कर रही जांच
- PDS दुकान से निजी पिकअप में चावल की लोडिंग, पुलिस ने थाने में खड़ा कराया वाहन, खाद्य विभाग की जांच शुरू



