सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने ट्रैफिक पुलिस के करीब 160 अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
परेड का निरीक्षण करते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि शहर की सड़कों पर लेन ड्राइविंग नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। वाहन चालकों को निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

इसके अलावा बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी
रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना चल रहे वाहनों तथा छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। ऐसे वाहनों की पहचान कर चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
डीसीपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि गुरुग्राम में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था कायम रखी जा सके।
- गरीबों के राशन पर माफियाओं का सिंडिकेट! फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से खुल से सकते हैं कई बड़े राज
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला रखा बरकरार
- नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर घमासान, BJD बोली ‘यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ’
- गोरखपुर की सराफा मंडी में DRI का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन की जांच
- टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने दिए 56 कैमरे

