सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से तांबा, कॉइल और तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने मिनी बाईपास झज्जर रोड पर की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर की गई तीन अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है।
मामला फर्रुखनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 7-8 जुलाई की रात सिवाड़ी एसटीपी वाटर टैंक पर तैनात चौकीदार के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 200 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर से तेल, कॉइल और तांबे के तार चोरी कर लिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह तक पहुंच गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी देर रात सुनसान इलाकों में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। पहले चौकीदार को धमकाकर या मारपीट कर काबू में करते, फिर ट्रांसफार्मर से कीमती सामान निकालकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जॉनी के खिलाफ करनाल में चोरी और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत 43 मामले दर्ज हैं, जबकि चेतराम पर 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और चोरी के सामान की बरामदगी सहित गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।
- भाजपा से जुड़े दो पक्षों में विवाद, मारपीट का आरोप, VIDEO वायरल… थाने पहुंचा मामला
- कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश: सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया गया था हमला
- भ्रम ना फैलाएं… राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना की सफाई, कहा- भ्रामक विशलेषण किया जा रहा है
- रीवा को CM मोहन यादव की सौगात! आचार्य नगर से अमहिया नाले तक निर्माण की घोषणा, जानिए पूरी योजना
- दर्दनाक हादसा: बड़ा तालाब में डूबे तीन बच्चे, जान जोखिम में डालकर युवक ने दो को बचाया, एक मासूम की मौत

