सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा मानेसर ने सोसायटियों और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के टायर-रिम चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत के 53 टायर, 8 रिम, 8 अलॉय व्हील, एक जैक और 600 रुपये बरामद किए हैं।
मामला 9 मई 2026 का है, जब सेक्टर-93 स्थित एमआरजी बालकनी सोसायटी के बाहर खड़ी एक कार के चारों टायर और रिम चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-10 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने सागर (28) निवासी शक्ति पार्क, गुरुग्राम और नवीन (35) निवासी उजीना, नूंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सागर अपने साथियों के साथ पहले गाड़ियों की रेकी करता था और फिर जैक की मदद से टायर-रिम निकालकर चोरी कर लेता था। वहीं नवीन चोरी के टायर खरीदने और उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, सागर ने गुरुग्राम में 16 टायर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। चोरी किए गए टायर 1500 से 2000 रुपये प्रति टायर के हिसाब से बेचे जाते थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

