सुशीला देवी, गुरुग्राम। बादशाहपुर इलाके में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करते हुए पत्नी की मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना बताता रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को बादशाहपुर सब्जी मंडी के पास स्थित झुग्गी नंबर-24 में महिला तलमई किसकू मृत मिली थी। शुरुआती पूछताछ में पति दिनेश ने दावा किया कि उसकी पत्नी की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर दम घुटना पाया गया। इसके बाद झुग्गी मालिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि दंपती के बीच अक्सर शराब के नशे में झगड़े होते थे। 14 जुलाई की रात दिनेश शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहा। पत्नी के इनकार करने पर दोनों में विवाद बढ़ गया। गुस्से में दिनेश ने हाथों और कपड़े से पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया और खुद को बचाने के लिए पुलिस को झूठी कहानी सुनाई।
पुलिस ने 19 जुलाई को टिकली रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और अन्य साक्ष्य बरामद करने के साथ मामले की गहन जांच की जाएगी।
- मठ-मंदिर, मदरसा और वक्फ बोर्ड पर सरकारी कंट्रोल की जंग, कांग्रेस समर्थन में तो संत विरोध में उतरे
- 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस मिलेगा: दिव्यांगों को अब जन्म से पेंशन, मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
- व्रत में खाई जाने वाली 5 तरह की चटनी, खाने का मजा हो जाएगा दोगुना, जरूर करें try
- आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: रायपुर के श्री अनंत साईं हॉस्पिटल को नोटिस जारी, तीन दिन का अल्टीमेटम
- Odisha News : CM माझी ने 39,383 करोड़ की 53 औद्योगिक परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 42 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

