लुधियाना : लुधियाना में इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संयुक्त समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर जान से मारने की धमकियां मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबरों से फोन आया था. इसके साथ ही व्हाट्सएप sms भी भेजा है, जिसमें धमकी दी गई है.
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिली हैं. इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. ताजा धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है. खबर है कि sms में लिखा है कि वह चाहे जितनी भी सुरक्षा ले लें, उनका भी वही हाल किया जाएगा जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हुआ था. इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस कर रही जांच मंड ने इस मामले की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों को दे दी है. पुलिस अब विदेशी नंबरों और व्हाट्सएप संदेशों की जांच कर रही है, ताकि धमकियां देने वालों की पहचान की जा सके. इस घटना के बाद राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चिंता बढ़ गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
