Gutka Factory Raid : दुर्ग. दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा. (Durg News) जहां भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और संबंधित सामग्री बरामद की गई.


जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर काम करते हुए मिले हैं. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री से पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त कर ली है.

छापेमारी के बाद कार्रवाई जारी (Gutka Factory Raid)


फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े संचालकों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

