कर्ण मिश्रा ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। कहीं ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जा रहा है, तो कहीं अलग-अलग तरीकों से पीएम को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक नन्ही फैन का दिल छू लेने वाला और मासूम अंदाज सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
केक, मिठाई, चॉकलेट और ‘आशीर्वाद का दीया’
ग्वालियर की महज 4 वर्ष की नन्ही बच्ची रिकर्णिमा मिश्रा ने अपने घर पर बेहद खास तरीके से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इसके लिए घर में एक छोटी सी टेबल सजाई गई, जिस पर होममेड केक, मिठाई में लड्डू, बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट्स और टेडी बेयर रखे गए। टेबल पर पर्यावरण का संदेश देने के लिए वन्यजीवों की छोटी आकृतियाँ और पीएम मोदी का वीडियो भी चल रहा था। इस पूरे सेलिब्रेशन में सबसे खास रहा ‘आशीर्वाद का दीया’, जिसे जलाकर नन्ही रिकर्णिमा ने पीएम की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
“आई लव यू मोदी जी, देश को ऐसे ही आगे बढ़ाते रहिए…”
हैप्पी बर्थडे सॉन्ग के बीच रिकर्णिमा ने केक काटा और तस्वीरों के माध्यम से पीएम मोदी को लड्डू और केक भी खिलाया। इसके बाद अपनी मासूम और मीठी आवाज में रिकर्णिमा ने पीएम को वीडियो संदेश भेजा: “आई लव यू मोदी जी, आप देश को ऐसे ही आगे बढ़ाते रहिए, जय हिंद मोदी जी।”
4 साल की बच्ची का प्रधानमंत्री को बर्थडे विश करने का यह अनूठा और मासूम अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



