कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आवारा सांड का आतंक देखने को मिला। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आईसीयू में उनका इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के डीडी नगर का है। जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग शख्स सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकला था। मॉर्निंग वॉक कर वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने लाठी डंडे से सांड को भगाया और बुजुर्ग को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: बाथरूम में स्पाई कैमरा: सफाई कर्मचारी ने लगाया था डिवाइस, मोबाइल में मिले कई वीडियो
बुजुर्ग को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं घायल बुजुर्ग के बेटे अचंद्र सिंह ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आवारा सांडों की कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे है कि क्या निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘पति 40 का, मैं 19 की… वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं’: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महिला को प्रेमी संग रहने की दी इजाजत
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

