कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल देखने को मिला। शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जिला न्यायालय गेट से कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। जिला निर्वाचन कार्यालय यानी कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया,जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाए एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचा, जिसे कांग्रेसियों ने रस्सी से बांधकर विरोध जताया। इसके बाद ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को जलाया गया और पोस्टर पर जूतेचप्पल भी मारे गए। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता,तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
दरअसल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला न्यायालय गेट से कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। जिला निर्वाचन कार्यालय यानी कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचते ही प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल पहले से तैनात था और बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर भी पहुंचा। कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक तौर पर उसे पकड़कर उसके हाथों में रस्सी बांधी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि ज्ञानेश कुमार भाजपा कार्यालय के पीछे छिपे थे और आज कांग्रेसियों ने उन्हें पकड़ लिया है,इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को जलाकर विरोध जताया और पोस्टर पर जूते-चप्पल भी मारे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा और जब तक इस्तीफा नहीं होता,तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


