कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में गौ सेवकों ने एक ट्रक को पकड़ा। गौवंश की हड्डिया होने की आशंका पर देर रात जमकर हंगामा किया और ट्रक में तोड़फोड़ की। साथ ही चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि हड्डियों से भरा ट्रक सेवा नगर से शिवपुरी की तरफ जा रहा था। ट्रक से हड्डियों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने हड्डियों को जांच के लिए भेजा है और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी रोड पर सोमवार देर रात 12:30 बजे गौ सेवकों ने एक ट्रक रोका। ट्रक में बड़ी मात्रा में हड्डियां भरी होने की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई और हंगामा खड़ा हो गया। ट्रक में तोड़फोड़ कर धरने पर बैठे और नारेबाजी कर विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला।

ये भी पढ़ें: 90 डिग्री ब्रिज के बाद नया कारनामा: हाईटेंशन टावर के नीचे बना दी सड़क, कई बार हो चुके हैं हादसे

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

पुलिस ने ट्रक और चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक में भरी हड्डियां किन जानवरों की हैं। चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके बयान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हड्डियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिससे यह पता लगाया जा सके कि मामला अवैध परिवहन से जुड़ा है या नहीं।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में कृषि कैबिनेट-तलाकशुदा पुत्री को भी मिलेगी पेंशन, सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा गुड़ी पर्व; डॉ मोहन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

वहीं घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी पंकज ठाकुर की शिकायत पर चारों आरोपी आसिफ खान, शाहरुख खान, अनवर खान और अरमान खान को गिरफ्तार किया है। सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m