कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी हौसले बुलंद है। बुलडोजर एक्शन के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ पा रही है। ताजा मामला ग्वालियर का है जहां मोपेड सवार दंपती से लूट की वारदात हुई। वहीं साइबर बैंकिंग फ्रॉड गैंग मामले में बदमाशों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।

11 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर विराजे सूर्य देव, यहां कीजिए दर्शन

सोने के जेवर और नकदी लूट

दरअसल घटना बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली की है, जहां कट्टे की नोक पर मोपेड़ एक्टिवा सवार दंपती से 4 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दंपती शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बदमाशों ने सोने के जेवर और नकदी लूट ली। थाटीपुर इलाके से न्यू आनंद नगर निवासी भूपेंद्र सोनवार पत्नी अर्चना के साथ लूट की घटना हुई है।पुलिस ने दंपती की शिकायत पर अज्ञात 4 बाइक सवार बदमाशों पर लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इंटरनेशनल सायबर बैंकिंग फ्रॉड गैंग

शनिवार को सिटी सेंटर इलाके के होटल हेरिटेज ग्वालियर (एचजी) से पकड़े गए एजेंट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। म्यूल खाते, एजेंट और पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। चारों एजेंट फर्जी आईडी पर रुके थे। 10 से 13 प्रतिशत कमीशन के लालच में नर्सिंग स्टूडेंट एजेंट बने थे। पाकिस्तानी हैंडलर की भी पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। सरगना “बड़े भैया” पाकिस्तान के फैसलाबाद का निकला। चारों एजेंट के मोबाइल में बड़े भैया नाम से पाकिस्तानी सरगना का नम्बर सेव था। चैट रिकॉर्ड पुलिस को मिले है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के साथ आगे की जांच में पुलिस जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m