सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा में तहसील परिसर में जुए के फड़ पर दबिश दी गई। इस दौरान 6 जुआरियों को दबोचा गया है। जिसमें एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू भी शामिल है। वहीं एक जुआरी मौके से भाग निकला। यह कार्रवाई ट्रेनी आईपीएस अफसर ने की है। बताया जा रहा है कि यहां हर रविवार अवकाश वाले दिन जुआ खेला जाता है। मामला सिटी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, देहात थाने में पदस्थ ट्रेनी IPS मनोज कुमार ने सिटी थाना क्षेत्र के तहसील परिसर के चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। इस दौरान 6 जुआरियों को पकड़ा है। एक जुआरी नरेंद्र शास्त्री भाग गया, उसको भी आरोपी बनाते हुए 7 जुआरियों पर मामला दर्ज किया है। इन जुआरियों में SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू मनोज शर्मा भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट, कुआं और काल: कुएं से गेंद निकालने के दौरान दो बच्चों की मौत, जन्मदिन पर इकलौते बेटे की लाश देख तड़प उठी मां

छुट्टी वाले दिन सजती है महफिल

सभी जुआरी रविवार की शाम तहसील परिसर में जुआ खेल रहे थे, जो कि अनुशासनहीनता में आता है। इस बात की सूचना पर कार्रवाई की गई, जिसमें 6 जुआरी पकड़े गए। पकड़े गए जुआरियों के नाम मनोज शर्मा, लाखन सिंह बघेल, भीकम कुशवाह, पहाड़ सिंह बघेल, मनीष पाल, सत्यपाल सिंधी और मौके से भागने वाले नरेंद्र शास्त्री शामिल है। जिनसे 46 हजार रुपए, ताश की गड्डी और 3 बाइक जब्त की है। सभी जुआरियों को नोटिस देकर बाद में छोड़ा दिया गया। सूत्रों की माने तो ये जुआरी शासकीय कर्मचारियों के साथ मिलकर हर रविवार को अवकाश वाले दिन जुआ खेलते थे।

ये भी पढ़ें: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: खनिज कार्यालय में घुसकर निरीक्षक को दी धमकी, किया हंगामा

इस पूरे मामले में आईपीएस मनोज कुमार ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि तहसील कार्यालय में जुआ खेला जा रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते वहां लोग नहीं रहते, इसकी का फायदा उठाकर जुआ खेला जा रहा था। जानकारी मिलते ही डबरा शहर और देहात पुलिस की ज्वाइंट टीम बनाई और मौके पर भेजा गया। जहां 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। टोटल 46 हजार रुपये जब्त किए गए है। वहीं सरकारी कर्मचारी के शामिल होने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जांच चल रही है। जब FIR होकर पूछताछ होगी, तो उसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m