कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Gwalior Divorce Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चालाक पत्नी ने कानून की आखों में ही धूल झोंक दिया। पति की बहन को सौतन बताकर कुटुंब न्यायालय (Family Court) से एकतरफा तलाक ले लिया। लेकिन कहते हैं न कि झूठ कितना भी मजबूत क्यों न हो, सच कभी न कभी सामने आ ही जाता है। हुआ भी ऐसा ही, महिला का भांडा फूट गया और अब पति ने हाईकोर्ट (Gwalior High Court) में इस फैसले को चुनौती दी है।
(Gwalior Divorce Case) पति के बाहर रहने से परेशान थी पत्नी
दरअसल, मामला ग्वालियर की रहने वाली एक 40 साल की महिला का है। साल 1998 में उसकी शादी हुई थी। पति एक मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी है और काम के सिलसिले से अक्सर बाहर रहता था। इसी वजह से दोनों के बीच में विवाद बढ़ता गया और साल 2015 में महिला अलग रहने लगी। करीब 10 साल से अलग रह रही महिला किसी भी स्थिति में पति से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन पति तलाक देने के लिए तैयार नहीं था।
Family Court में पति की सगी बहन को बताया अपनी सौतन
ऐसे में साल 2021 में महिला ने कुटुंब न्यायालय (Family Court) में तलाक की अर्जी लगाई। जिसमें बताया गया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी ने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में सबूत के तौर पर एक फोटो पेश किया, जिसमें उसका पति अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था। पत्नी ने उस फोटो में मौजूद ननद यानी अपने पति की सगी बहन को उसकी दूसरी पत्नी बता दिया।
Gwalior High Court करेगा सुनवाई
कोर्ट ने उसे सबूत मानते हुए महिला को तलाक की दे दी। पति को तलाक की जानकारी अप्रैल के पहले हफ्ते में मिली तो उसने सारा रिकार्ड देखा। तब उसे मालूम हुआ कि पत्नी ने उसकी सगी बहन को दूसरी पत्नी बताते हुए एक तरफ़ा तलाक की डिक्री हासिल कर ली थी। ऐसे में अब पति ने ग्वालियर हाईकोर्ट में एक तरफा तलाक की डिक्री को चैलेंज किया है। जिसमें पत्नी द्वारा कोर्ट को गुमराह कर धोखे से फैसला लेने की जानकारी दी है। ऐसे में अब हाई कोर्ट पूरे मामले की सुनवाई करेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

