कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्वालियर हाईकोर्ट में दतिया विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली एक चुनाव याचिका पर अहम सुनवाई हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने विधायक घनश्याम सिंह और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, यह चुनाव याचिका दीपक बेलपत्री द्वारा ग्वालियर हाईकोर्ट में दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधायक घनश्याम सिंह ने जुलाई 2026 के उपचुनाव के दौरान दाखिल किए गए अपने शपथ पत्र में साल 1991 के एक आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई थी। निर्वाचन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छिपाए जाने के आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है।

चीफ जस्टिस के निर्देश पर हो रही सुनवाई 

यह पूरा मामला चीफ जस्टिस के विशेष निर्देशों के तहत जस्टिस अमित सेठ की ग्वालियर बेंच के समक्ष सुना जा रहा है। कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब प्रतिवादियों को इस पर अपना पक्ष रखना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m