कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक का ट्रांसफर दूसरे विभाग में किये जाने के बाद ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही थी। जिससे तंग आकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में माली के पद पर काम करने वाले कर्मचारी अंगद जाटव की मौत हो गई। अंगद ने विश्विद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके चलते पहले टीनशेड फिर जमीन पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में अंगद को पहले निजी अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अंगद ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: आखिरी इम्तिहान बना गणित का पेपर! बोर्ड परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सेंट्रल लाइब्रेरी से भाषा अध्यन विभाग में अंगद का ट्रांसफर हो गया था, लेकिन 19 दिन से वब ज्वाइनिंग के लिए परेशान हो रहा था। ऐसे में तंग आकर आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया। परिजनों ने विश्विद्यालय से मृतक की बेटी गायत्री को नौकरी देने और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं घटना पर विश्विद्यालय ने भी संज्ञान लिया है। कुलगुरु के निर्देश पर मृतक अंगद के ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग न दिए जाने जैसे गंभीर आरोपों पर रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल विश्विद्यालय थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: भोपाल रेप-धर्मांतरण केस: अमरीन के साथ लिव-इन में रह रहा था चंदन यादव, जिस्मफरोशी का चला रहे थे अड्डा, WhatsApp के जरिए सप्लाई होती थी लड़कियां
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


