कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में निगम की आय बढ़ाने से जुड़े हुरावली प्रोजेक्ट सहित अहम फेसलो को परिषद की मंजूरी मिली। जिसके बाद परिषद को आगामी 06 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

READ MORE: अनोखी होलिका दहनः 3 गावों के किसानों ने ली शराब छोड़ने की शपथ, नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

ग्वालियर नगर निगम परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन पदेन सभापति गिर्राज कंसाना की अध्यक्षता में किया गया। निगम परिषद कार्यालय में आयोजित विशेष सम्मेलन में शुरुआत भारी हंगामे के साथ हुई। हालांकि निगम परिषद में तीखी बहस के बीच निगम की आय बढ़ाने से जुड़े अहम फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। खासकर 481 करोड़ की इनकम मिलने वाला हुरावली प्रोजेक्ट भी इसमें शामिल रहा। नगर निगम अपनी 23 बीघा बेशकीमती जमीन पर 446 करोड रुपए का प्रोजेक्ट तैयार करने जा रहा है। इसमें 88 प्लॉट 15 मंजिल के पांच आवासीय टावर में कुल 506 फ्लैट के साथ ही 240 दुकान 54 शोरूम और एक व्यावसायिक भूखंड बेचा जाएगा। 

READ MORE: भोपाल में होली सुरक्षा अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू, हर अस्पताल में 10 बेड रिजर्व

बाजार मूल के हिसाब से इन संपत्तियों की बिक्री से नगर निगम को 997 करोड रुपए की इनकम होने की संभावना है।  योजना में कुल 446 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ऐसे में नगर निगम को 481 करोड़ का शुद्ध मुनाफा इस प्रोजेक्ट से होगा। इसके साथ ही बैठक में महाराज बाड़ा स्तिथ पुराना नगर निगम ऑफिस भवन के पिछले हिस्से में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गई 08 दुकानों और भवन के नीचे तैयार नए दो हॉल के को लीज पर देने के साथ उनके ओएन्डएम को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m