कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के सागरताल में तीन सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से छलांग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास मामले में पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है,उनके मुताबिक घर मे बड़े भाई की मौत के डिप्रेशन में दो भाई एक बहन आत्महत्या करने सागरताल पहुंचे थे। इस आत्मघाती कदम में एक भाई की मौत भी हो गई थी, जबकि दो अन्य को, लोगों की मदद और पुलिस के द्वारा सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस डिप्रेशन के साथ हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी।
READ MORE: मौत की छलांग: तालाब में कूदे 3 भाई-बहन, एक की मौत
दरअसल मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जहां बहोड़ापुर स्तिथ सागरताल में तीन लोगों ने छलांग लगा दी। देखने वालों ने मदद की पुकार के साथ एक महिला, एक पुरुष को बाहर निकाल लिया। जबकि एक पुरुष की डूबने से मौत हो गयी। लोगों की मदद से पुलिस की मौजूदगी में आत्महत्या करने वालो को अस्पताल पहुंचाया, पूछताछ में मालूम हुआ कि वह माधवगंज के रहने वाले है। जब घर पुलिस पहुंची तो वह भी हैरान रह गयी, घर मे एक व्यक्ति का शव बदबू के साथ पड़ा हुआ था, वह आत्महत्या करने वालो का भाई ही था। उनकी मौत के डिप्रेशन में ही इदरीश खान, शायना उर्फ़ यास्मीन और समीर उर्फ़ सोनू खान सागरताल में कुंदे थे।
READ MORE: बच्ची के गले में फंसी जिंदा मछली: एक्वेरियम साफ करने के दौरान हुआ हादसा, MY हॉस्पिटल में हुआ सफल इलाज
जबकि इधर घर में मिले मृतक बड़े भाई की पहचान रहीस के रूप में हुई, घटनास्थल पर पुलिस को कुछ रूपये और अन्य सामान भी मिला है। जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया,शुरुआत में पुलिस घटना के कारणों को पारिवारिक विवाद मानकर चल रही थी,पुलिस को यह भी जानकारी मिली है की यह लोग आसपास के लोगो से बात नही करते थे और घर से बाहर कम ही निकलते थे। वहीं पुलिस कमरे में मिली बड़े भाई रहीस की मौत होने क्या बजह रही उसका भी पता कर रही हैं। पुलिस ने दोनों भाईयों के शव का पोस्टमार्टम कराने साथ आगे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

