चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अनोखा मामला सामने आया है जहां 1 साल की बच्ची के गले में 2 सेंटीमीटर से बड़ी जिंदा मछली अचानक फंस गई। जिसके कारण उसे काफी तकलीफ होने लगी और फिर परिवार उसे तुरंत एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां इलाज के बाद उसे परिवार के साथ घर रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें: भोपाल में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, 18 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
एमवाय अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव के मुताबिक खजराना के रहने वाली एक मासूम सी एक साल की बच्ची तकलीफ की हालत में अस्पताल में आई थी। जिसके बाद तुरंत उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और डॉक्टरों की विशेष टीम के द्वारा एंडोस्कोपी के माध्यम से इलाज शुरू किया गया। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन घर में सजावट के लिए रखे हुए एक्वेरियम पोर्ट को धोने के लिए मछलियों को पोर्ट से बाहर निकल गया था।
यह भी पढ़ें: भाषण के दौरान गई बिजली: पूर्व कांग्रेस विधायक ने अफसरों को लगाई फोन पर फटकार, बोले- ‘मुर्गा बना दूंगा’
तभी 1 साल की बच्ची ने दो सेंटीमीटर से अधिक बड़ी मछली को पकड़ कर मुंह में रख लिया और वह अचानक से गाल छोटा होने के कारण गले के बीच में अटक गई थी। जिंदा होने के कारण मछली गले में तड़प रही थी और बच्ची को भी काफी तकलीफ हो रही थी। इसके बाद एंडोस्कोपी के माध्यम से बच्ची के गले से मछली को बाहर निकल गया है और इलाज कर परिजन बच्ची को अपने साथ लेकर सकुशल रवाना हुए हैं।

