कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बहुचर्चित बनहेरी सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड मामले के एक गवाह पर हुए जानलेवा हमले की कहानी फर्जी निकली है। सरपंच हत्याकांड के गवाह ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी थी और उसके बाद 12 दुश्मनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी थी। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने फर्जी कहानी का भंडाफोड़ कर फरियादी को ही आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
READ MORE: कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मसार: कृषि विभाग की बाबू ने मासूम बेटी को फेंका था ट्रेन के सामने, हालत गंभीर
दअरसल ग्वालियर के देहात आरोन थाना क्षेत्र के बनहेरी गांव में रहने वाले अजब सिंह रावत को 3 फरवरी की रात गोली लगी थी। जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। अजब सिंह के साथी नितेश और रघुवीर रावत ने पुलिस को बयान देते हुए कहा था की अजब सिंह पर गांव के ही 12 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोन पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो जांच के दौरान पुलिस ने सभी 12 आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने घटना में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया।
READ MORE: कलेक्टर का आदेश निराधार! हाईकोर्ट ने आबकारी अधिकारी को वापस कुर्सी पर बिठाया, ऋजु बाफना की कार्यशैली पर उठे सवाल
जब पुलिस ने टेक्निकल एविडेंस तलाशे तो फिर अजब सिंह को गोली लगने की फर्जी कहानी का खुलासा हो गया। अजब सिंह के पास अवैध हथियार था एक हादसे में अजब सिंह को गोली लग गई थी। इस घटना के बाद अजब सिंह उसके साथी नितेश और रघुवीर रावत ने मिलकर इस घटना में विरोधियों को फसाने की साजिश रच डाली और फिर गांव के ही 12 लोगों के नाम हमलावरों के रूप में लिखवा दिया। इस सभी को पुराने मामले में राजीनामा करने के लिए अजब सिंह और उनके साथियों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब अजब सिंह नितेश और रघुवीर के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें साज़िश की बातचीत रिकॉर्ड हुई। इसके बाद पुलिस ने फरियादी अजब सिंह को आरोपी बनाकर उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

