कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए बाद में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को दुसरी कास्ट का बताकर शादी करने से इंकार कर दिया ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE: प्रेमी के जाल में फंसकर गँवाई दुबई की नौकरी और परिवार: इंदौर में महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता को अकेला छोड़कर फरार हुआ आरोपी

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी में राघवगढ जिला कटनी की 27 वर्षीय युवती निवासरत है। ग्वालियर में 4 साल पहले उसकी दोस्ती श्रीकांत शर्मा से हुई थी बाद में आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाएं।  

लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता को दूसरी कास्ट का बताकर उससे सम्पर्क भी तोड़ लिए। जिस पर पीड़िता थाटीपुर थाने पहुंची जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m