कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Gwalior Anushka Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम खेल के मामलों में पुरुष टीम से कहीं भी पीछे नहीं है। वहीं साउथ अफ्रीका के साथ आगामी सीरीज को लेकर टीम पूरी तरह से तैयार हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा का भी सिलेक्शन हुआ है जो भारतीय महिला टीम का हिस्सा बनकर चौके और छक्कों की बरसात करेंगी।
दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के साथ टी20 मैच खेलेगी। सीरीज 5 मैचों की होगी। वहीं ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का भी टीम में सिलेक्शन हुआ है, जिसकी घोषणा की जा चुकी है। अनुष्का शर्मा पहली बार भारत की टी20 टीम में शामिल हुई हैं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में गुजरात जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। WPL के 7 मैचों में उन्होंने 177 रन बनाए थे। वह ग्वालियर की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने डब्ल्यूपीएल में खेला है।
हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलेगी टीम
सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है। वहीं स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। इसी के साथ टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री और अनुष्का शर्मा शामिल हैं।


