नवीन शर्मा, हांसी। द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज (TIT&S), भिवानी द्वारा हांसी के भाई जी दा ढाबा, मेन रोड में “ज्ञानदीप सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं हांसी प्राइवेट स्कूल संघ के प्रधान श्री रविंद्र अटारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्याख्याता भौतिक विज्ञान श्री परवीन अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर TIT&S भिवानी के प्रतिनिधियों ने संस्थान की 80 वर्षों से अधिक पुरानी गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा, उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड तथा आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों और अभिभावकों को बताया गया कि संस्थान में टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, फैशन एवं अपैरल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक बीटेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बीबीए, एमबीए एवं एमटेक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, प्लेसमेंट एवं करियर अवसरों में विशेष रुचि दिखाई। आयोजकों ने बताया कि मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थी भी कुछ इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर बेहतर करियर बना सकते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सतीश, डॉ. मनोज नंदा, डॉ. चारूमणि, नेहा पुनिया, कमल सरदाना, डॉ. डी. पी. कौशिक, संजय शर्मा, प्रमोद कुमार, राधेश्याम, हितेश एवं नवीन द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही टीम TIT&S भिवानी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
- पश्चिम बंगाल: OBC संशोधन बिल पास, 113 जातियां आरक्षण सूची से बाहर ; सरकार बोली- कोर्ट के निर्देश का कर रहे पालन
- झारखंड में अंधविश्वास की बलि चढ़ी मां-बेटी, जेठ ने कुल्हाड़ी से काटकर दिया डबल मर्डर अंजाम
- मंगलवार के दिन करें ये अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी
- बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहायता
- कैथल में आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम संपन्न, तनाव मुक्ति के लिए साधकों ने सीखी मौन साधना

