चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों में 70 प्रतिशत सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान सरकार के कामों पर अपनी मोहर लगा दी है। पंजाब में सरकार विरोधी कोई लहर देखने को नहीं मिली है क्योंकि ‘आप’ सरकार के 4 वर्ष बीतने के बाद यह चुनाव हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 319 सीटें विपक्ष ने ऐसी जीती हैं जहां हार-जीत का अंतर मात्र 100 वोटें थी। कांग्रेस ने कुछ सीटें तो 3-3 वोटों के अंतर से जीती हैं। अगर हेराफेरी हुई होती तो ये सीटें आम आदमी पार्टी जीत सकती थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस तथा अकाली दल द्वारा ‘आप’ सरकार पर हेराफेरी से चुनाव जीतने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर हेराफेरी हुई होती तो पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में कांग्रेस की जीत न होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनावों में अकाली दल तीसरे स्थान पर रहा है। जिन सीटों पर हम मामूली अंतर से हारे हैं वहां हम अपनी कमियों को ढूंढ़ेंगे और दूर करेंगे। जहां विपक्ष जीतता है वहां चुनाव सही होते हैं जहां हारता है वहां गलत। उन्होंने कहा कि उनके पैतृक गांव सतोज में भाजपा को मात्र एक वोट पड़ी है।
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, युवक ने दी जान देने की धमकी
- RCB vs CSK IPL 2026: सीजन का बेस्ट स्कोर बनाकर बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 रन पर हुई ऑलआउट, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट
- शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम: युवती ने प्रेमी से फोन पर की बात, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड
- UP में कानून का कोई डर नहीं! मॉडल शॉप में मची लूट, MRP से महंगी बिक रही शराब, कहां खाक छान रहे आबकारी के अधिकारी?

