हांसी, नवीन शर्मा. हल्का हांसी में जल्द होंगे कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम, प्रदेश नेतृत्व से मिले अशोक मलिक सातबासचंडीगढ़/ हांसी, 10 जुलाई।हल्का हांसी के कांग्रेस नेता अशोक मलिक सातबास ने शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त तथा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान हल्का हांसी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने, क्षेत्र की जनसमस्याओं, चानौत धरने से जुड़े मुद्दों तथा संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही हल्का हांसी में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने और जिलाध्यक्ष नियुक्ति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।अशोक मलिक सातबास ने प्रदेश नेतृत्व को हल्का हांसी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जल्द ही हल्का हांसी में कांग्रेस के बड़े जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवाओं और आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।
- बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान: 22 जिलों में की गई नियुक्ति, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
- Haryana News Update: सुरजेवाला का सरकार पर हमला और पंचकूला के लिए CM सैनी के रोडमैप समेत एक क्लिक में प्रदेश की बड़ी खबरें
- NHAI का स्पष्टीकरण: ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता
- दतिया में भाजपा का महाविस्फोट: नरोत्तम का टिकट कटने पर पूरी जिला इकाई का इस्तीफा, क्या अनदेखी पड़ेगी भारी?
- बठिंडा जासूसी कैमरा मामला: चौथा आरोपी दाना गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी

