शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में हुए गोलीकांड को लेकर सनसनी फैली हुई है। इस बीच आरोपी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शादाब गेट बिल्डर माज खान के भाई की शादी में पैसा लुटाता हुआ नजर आया। जहांगिराबाद निवासी अन्नू पाशा और माज़ पर बदमाश लाखों रुपए लुटाता रहा। साथ ही ‘बाप तो बाप रहेगा’ गाने पर थिरकते रहा।
कोहेफ़िज़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया है कि मामले को लेकर टीम का गठन किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया है। उन्होंने आरोपी के जल्द गिरफ्तार होने का दावा किया है।

