शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल हमीदिया अस्पताल गोली कांड मामले के मुख्य आरोपी शादाब गेट पर पुलिस प्रशासन ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच और चार थानों की पुलिस लगी हुई है।

पुलिसकर्मियों के पास उस समय हथियार नहीं थे

दरअसल हमीदिया अस्पताल में जब फायरिंग हुई तब वहां तीनों पुलिसकर्मियों के पास उस समय हथियार नहीं थे। पुलिस की जांच में यह खामियां मिली है। इस गंभीर लापरवाही पर कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। आरोपी शादाब गेट 18, अनस पर 1, अल्लू परवेज 6, गुड्डू स्टेशन 6 केस दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है। फायरिंग में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

कोर्ट खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर: हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली बहस, 2 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई

इमरजेंसी वार्ड में खुलेआम गोली चला दी थी

हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे है। अस्पताल में पुलिस चौकी लेकिन जरूरत के अनुसार स्टाफ नहीं है। पुलिस की लापरवाही की वजह से बदमाशों ने दोबारा हमला किया। सवा घंटे में तीन जगह फायरिंग, चार थानों क्षेत्र से हमलावर गुजरे थे। अशोक गार्डन इलाके में बदमाशों ने लालू रईस के बेटे को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। परिजन बेटे को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में खुलेआम गोली चला दी थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m