चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के लिए येलो अलर्ट जारी है। यहाँ भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर के अधिकांश हिस्सों में आज अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, लुधियाना, पटियाला और मोहाली सहित अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

