नवी शर्मा, हांसी। हरियाणा के हांसी जिले के पास बवानी खेड़ा क्षेत्र के मिलकपुर गांव के नजदीक एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे उसका एक हिस्सा उछलकर सीधे डीजल टंकी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टंकी फट गई और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत की खबर है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से चार को हांसी के एक निजी अस्पताल और तीन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में टायर फटने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, जिससे उछले टुकड़े ने डीजल टंकी को नुकसान पहुंचाया और आग लग गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई और घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया।
इस हादसे में दो लोगों के जिंदा जलने से मौत की सूचना मिली हैं। 4 घायलों को हांसी के एक निजी अस्पताल व 3 घायलों को हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस में लगी भीषण आग के बाद पूरी बस जलकर राख हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चलती बस का टायर फट गया था और उसका टुकड़ा उछलकर डीजल टंकी से टकरा गया। टक्कर के बाद टंकी फट गई, जिससे बस में आग लग गई।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



