नवीन शर्मा, हांसी। गैरराजनीतिक संगठन जय हिंद मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने हांसी दौरे के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश की प्रगति केवल राजनीतिक पार्टियों के भरोसे नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पिछले कई वर्षों से “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के साथ काम कर रहा है और देशभर में जन जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है।
सुरेश शर्मा ने बताया कि जय हिंद मंच के देश के 300 जिलों में 450 कार्यालय संचालित हो रहे हैं और संगठन से लगभग 15 लाख देशभक्त जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मंच किसी भी राजनीतिक पार्टी, समाज या सरकार से कोई चंदा नहीं लेता और पूरी तरह समाज सेवा के उद्देश्य से कार्य करता है।
उन्होंने देश में कार्यरत हजारों एनजीओ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई संगठन केवल दिखावे और दलाली का काम कर रहे हैं, जिससे समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास नहीं हो पा रहा। साथ ही उन्होंने जातीय संगठनों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाज को छोटे-छोटे वर्गों में बांटने से केवल भ्रम फैलता है, विकास नहीं।
सुरेश शर्मा ने कहा कि पिछले करीब 20 वर्षों में जय हिंद मंच ने हरियाणा के सैकड़ों गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली हैं और देशभर में शहीदों की याद में लगभग 800 प्रतिमाएं स्थापित की हैं। उनका कहना है कि संगठन का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और जागरूकता बढ़ाना है ताकि वे जाति या दल के बजाय योग्य उम्मीदवार को चुनें।
इस दौरान उन्होंने रोहनात गांव की शहादत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति में इस गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। इसके बदले तत्कालीन शासन ने गांव को बर्बाद कर दिया, जमीनें औने-पौने दाम में नीलाम कर दी गईं और कई लोगों को बेरहमी से कुचल दिया गया। कुछ लोगों ने भय के कारण कुएं में कूदकर या पेड़ों पर फांसी लगाकर जान दे दी।
उन्होंने कहा कि आज भी रोहनात गांव का बरगद का पेड़, कुआं और हांसी की लाल सड़क उन कुर्बानियों के गवाह हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस गांव को शहीदों की तरह सम्मान दिया जाए और उनकी जमीन का हक वापस किया जाए।
अंत में उन्होंने घोषणा की कि जय हिंद मंच जल्द ही रोहनात से हांसी की लाल सड़क तक जन-जागरूकता यात्रा निकालेगा, जिसका उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना होगा।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

