नवीन शर्मा. मुजादपुर (हांसी)। जिला हांसी के गांव मुजादपुर में पिछले कई वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को गांव की बीसी चौपाल में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर धरना एवं विरोध-प्रदर्शन किया था। पंचायत में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हांसी की एसडीओ श्रीमती शीला विशेष रूप से पहुंचीं और ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की।
एसडीओ शीला ने ग्रामीणों को बताया कि मुजादपुर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 2 करोड़ 90 लाख रुपये का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। उन्होंने मौके पर ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने विभाग के आश्वासन का स्वागत करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल धरना जारी रहेगा। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 15–20 दिनों के भीतर गांव की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि जिला उपायुक्त (डीसी), एडीसी, क्षेत्रीय विधायक अथवा अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गांव का दौरा कर पेयजल संकट की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि सतीश जांगड़ा, अशोक मलिक, जगबीर मलिक, पूर्व सरपंच रामफल पहल, अजमेर पहल, बलराज, जितेंद्र, दीपक मलिक, बंटी मलिक, सुरजीत ददरवाल, अजमेर, बेदू मलिक, सुखदेव, कमल मलिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पंचायत में सभी ने एकजुट होकर गांव के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
- गुरुग्राम में 1.52 करोड़ टैक्स बकाया, नगर निगम ने 5 संपत्तियां सील कीं
- दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 3 पत्रकारों पर हुआ FIR दर्ज, कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत ने कराया
- ‘ना दया, ना रियायत, सीधा मौत का फरमान…’ महाभारत का हवाला देते हुए कोर्ट ने साहिल-मुस्कान को सुनाई फांसी की सजा
- गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह खत्म, CM से मुलाकात कर रखेंगे अपनी मांगें
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

