नवीन शर्मा, हांसी. हरियाणा में गेहूं खरीद का आज आखिरी दिन है। मंडियों में फसल की खरीद और उठान को लेकर गतिविधियां तेज रहीं। इस बीच किसानों ने फसल उठान के बाद भुगतान में देरी की शिकायतें भी उठाईं। हांसी मंडी प्रशाशन ने 13 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की है। मंडी प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में पूरा उठान होने की संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 3 लाख क्विंटल अधिक गेहूं की मंडी में खरीद हुई है।
आपको बता दें कि हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू हुई थी। आज खरीद का आखिरी दिन है। हांसी मंडी में इस बार 13 लाख 19 हजार 531 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। मंडी में अब तक करीब 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। हांसी मंडी में शुरुआत में उठान की प्रक्रिया धीमी रही, लेकिन अब लगातार तेजी पकड़ रही है। मंडी प्रशासन का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में शेष गेहूं का उठान भी पूरा कर लिया जाएगा। पिछले साल गेहूं खरीद 10 लाख क्विंटल हुई थी। पिछले साल मंडी में 9 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद तो करीब 1 लाख क्विंटल गेहूं की प्राइवेट खरीद हुई थी। इस बार प्राइवेट गेहूं की कोई खरीद नहीं हुई।

हरियाणा मंडी एसोसिएशन प्रधान रामावतार तायल ने कहा कि मंडियों में उठान का कार्य सही तरीके से चल रहा है, लेकिन किसानों के खातों में फसल की राशि समय पर नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी जे-फार्म के आधार पर किसानों को पेमेंट होने की प्रक्रिया होने चाहिए। ताकि किसानों को पेमेंट जल्दी मिल सकें।

वहीं हांसी मंडी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि मंडी में करीब 78 प्रतिशत गेहूं का उठान पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि खरीद और उठान की प्रक्रिया लगातार जारी है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। अबकी बार हांसी मंडी में 13 लाख 19 हजार 531 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। आने वाले एक सप्ताह में सारा उठान हो जायेगा।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

