नवीन शर्मा, हांसी. हांसी में शहर के बाजारों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए हांसी के व्यापारियों ने नई पहल की शुरुआत की है। मीटिंग में आज नगर परिषद वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने चौपटा बाजार से दिल्ली गेट शहर के दुकानदारों के साथ बैठक की।
बैठक में बाजारों की सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन और दुकानों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अनिल बंसल की ओर से दुकानदारों से अपील की गई कि वे बाजारों में गंदगी न फैलने दें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
दुकानदारों ने आज की मीटिंग का समर्थन करते हुए कहा कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में पूरा सहयोग देंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि जो व्यक्ति या दुकानदार शहर की सफाई व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ नगर परिषद द्वारा कार्रवाई करते हुए चालान काटे जाएंगे। शहर के प्रमुख बाजारों में नियमित सफाई व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि हांसी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
बैठक में दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों का कूड़ा-कर्कट इकट्ठा करके दुकान के आगे रखें, उसे इधर-उधर न फैलाएं ताकि बाजारों में गंदगी न फैले। वहीं दुकानदारों ने भी व्यापारी वर्ग का सहयोग देने की बात कही। दुकानदारों ने बैठक में यह मुद्दा भी उठाया कि केवल दुकानों के आसपास ही नहीं, बल्कि बाजारों और सड़कों पर पड़े कूड़ा-कर्कट को भी नियमित रूप से उठाया जाए।

इस पर अनिल बंसल ने आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी तथा सभी के सहयोग से शहर को स्वच्छ रखने का काम किया जाएगा। बैठक में मौजूद दुकानदारों और मार्केट प्रधानों ने कहा कि वे मिलकर सफाई अभियान को सफल बनाएंगे और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में पूरा सहयोग देंगे। मार्केट प्रधान राघव गोयल ,सतपाल खेड़ीवाला, विजय चावलवाला, मनोज ठाकुर, बजी जैन, अशोक गोयल, अश्वनी बंसल, मनोज ठाकुर, मनोज पनवाड़ी आज की बैठक में मौजूद रहे।
- भोपाल-जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा! डंपर से टकराई स्लीपर बस, गैस कटर से काटकर निकाला गया ड्राइवर
- बर्लिन में दिल्ली मेट्रो का जलवा, InnoTrans 2026 में DMRC दिखाएगा तकनीकी उपलब्धियां
- Rupi Soren Health Update: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, मंगलवार तक अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
- Jharkhand Weather: 5 दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
- देसी कट्टा लहराते साला-जीजा गिरफ्तार, ऑटो जब्त, नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई



