नवीन शर्मा, हांसी. हांसी में राव तुलाराम चौक और उसके साथ बनाए जा रहे अरूट द्वार को लेकर यादव समाज में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक ओर जहां शहीद राव तुलाराम संघर्ष समिति ने राव तुलाराम चौक पर बनाए जा रहे अरूट द्वार का विरोध जताया है, वहीं दूसरी ओर चौक के लिए जमीन दान देने वाले पक्ष ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।
पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने कहा कि राव तुलाराम चौक के साथ अरूट द्वार का निर्माण भगवान श्रीराम के वंशजों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यदि इसका विरोध किया जाता है तो इससे पंजाबी समाज भी नाराज हो सकता है। उनका कहना था कि यदि किसी को आपत्ति थी तो निर्माण कार्य शुरू होने से पहले इस विषय को उठाया जाना चाहिए था, अब काम शुरू होने के बाद विरोध करना उचित नहीं है।
वहीं गोकुल धाम संस्था के चेयरमैन विष्णु उगालन ने बताया कि विवाद को देखते हुए उस संस्था ने चौक के लिए दान की गई जमीन फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है, हमने यादव सभा हांसी के लिए यह भूमि उपलब्ध करवाई थी। संस्था का कहना है कि जब तक यादव समाज के दोनों गुटों के बीच समझौता नहीं हो जाता, तब तक जमीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो संस्था भविष्य में यह जमीन किसी अन्य समाज को दान करने पर भी विचार कर सकती है।

राव तुलाराम चौक और अरूट द्वार को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है या नहीं।
- सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने 27,050 करोड़ की स्वीकृति
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः स्कूली बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल
- 1 नवंबर से मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम! सरकार ला रही नया Caller ID सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम
- मुंगेली व्यापार मेला 2026: तैयारियों को लेकर हुई बैठक, नई कार्यकारिणी और कमेटियों का हुआ गठन
- राघोपुर नाव हादसे पर मंत्री संजय सिंह बोले- जर्जर नाव और रात में संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

