प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने तड़के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान हंसराज रघुवंशी ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद हंसराज रघुवंशी काफी प्रसन्न नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच भी उन्हें देखने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने हंसराज रघुवंशी का स्वागत एवं सत्कार किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना और भस्म आरती दर्शन के बाद सम्मानित भी किया गया। हंसराज रघुवंशी धार्मिक और आध्यात्मिक गीतों के लिए खास तौर पर लोकप्रिय हैं।
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती देशभर में प्रसिद्ध है और इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हंसराज रघुवंशी ने भी बाबा महाकाल की इस दिव्य आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


