संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां लटेरी में शादी वाले घर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, इस आगजनी की घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया।   

READ MORE: 6 साल के बच्चे को थमाई एक्सपायरी दवा: सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत, अस्पताल प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल 

दरअसल मामला विदिशा जिले की लटेरी तहसील के कोलुआ पठार का है, जहां एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। कोलुआ पठार निवासी गोरेलाल बंजारा के मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 2 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि गोरेलाल के बेटे और बेटी दोनों की शादी 19 अप्रैल को होनी तय थी। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं और बंद कमरे में शादी के लिए खरीदे गए नए कपड़े, बेड, बर्तन और अनाज रखा हुआ था। अचानक लगी आग ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया। घटना में शादी के लिए जोड़कर रखे गए 65,000 रुपये नकद भी जलकर राख हो गए।

READ MORE: ‘पति 40 का, मैं 19 की… वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं’: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महिला को प्रेमी संग रहने की दी इजाजत

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। चंद मिनटों में खुशियों वाले घर में सन्नाटा पसर गया और पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m