जींद। रोडवेज मुख्यालय की ओर से अगस्त 2024 के बाद जींद डिपो में भेजे गए 45,750 हैप्पी कार्ड अब एक्टिवेट होने लगे हैं। फिलहाल 1200 कार्ड सक्रिय किए गए हैं और इनके मैसेज लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहुंच रहे हैं।
लाभार्थियों को जरूरी दस्तावेज लेकर डिपो पहुंचना होगा, जहां 50 रुपये शुल्क जमा करने के बाद उनका हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर दिया जाएगा।


योजना का लाभ और प्रक्रिया
सरकार ने मार्च 2024 में अंत्योदय परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की थी। इसके तहत पात्र व्यक्ति रोडवेज बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकता है।
पहले बनाए गए कार्डों में से अभी भी करीब 4800 से ज्यादा कार्ड पात्र लोगों को वितरित किए जाने बाकी हैं।


अब तक का आंकड़ा
जिले में कुल 1,07,401 हैप्पी कार्ड बनाए गए थे, जिनमें से 1,02,580 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अभी भी 4,821 कार्ड लाभार्थियों तक नहीं पहुंचे हैं।


कौन कर सकता है आवेदन

  • एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले व्यक्ति पात्र हैं
  • आवेदन हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट या CSC सेंटर के जरिए किया जा सकता है
  • जरूरी दस्तावेज: परिवार पहचान पत्र (PPP), आधार कार्ड, मोबाइल नंबर

अन्य जानकारी

  • नया कार्ड बनवाने या एक्टिवेट करने का शुल्क: 50 रुपये
  • कार्ड गुम या खराब होने पर नया बनवाने का शुल्क: 310 रुपये

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा प्रदान करना है।