हापुड़. छात्रा और शिक्षक के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रधानाचार्य ने कक्षा सात की छात्रा को रिजल्ट देने के बहाने स्कूल के कार्यालय में बुलाया और फिर छात्रा के साथ गंदा काम किया. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव के लोगों ने जमकर बवाल काटा. पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस फरार प्रधानाचार्य की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई 2 जिंदगीः चूल्हे में बन रहा था खाना, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मां-बेटी की जलकर हो गई मौत, 14 घर जलकर हो गए खाक
बता दें कि पूरा मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित निजी जूनियर हाईस्कूल का है. जहां कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली छात्रा रिजल्ट लेने के लिए स्कूल गई थी. इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रा को कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ कर दी. वहीं जब छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन शिकायत करने स्कूल पहुंचे. जहां प्रधानाचार्य ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
इसे भी पढ़ें- प्यार, वादा और हवस का खेलः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल
उसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भड़के लोगों को शांत कराया. पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिय़ा. पुलिस फरार चल रहे प्रधानाचार्य को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

