कैथल. जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडीसी सुशील कुमार ने कमेटी चौक स्थित राजकीय स्कूल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए। एसडीएम संजय कुमार भी पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष किए। देशभक्ति गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वाले वीरों को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। यह अभियान देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे के प्रति सम्मान बनाए रखे और हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। आजादी की लड़ाई में अनेक बहनों ने अपने भाइयों, सुहागिनों ने अपने सुहाग और माताओं ने अपने बेटों को देश की अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित किया। इन सभी बलिदानियों के सम्मान और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमें देश के लिए त्याग, समर्पण और एकजुटता की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों और आमजन से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
तिरंगा यात्रा कमेटी चौक स्थित राजकीय स्कूल से शुरू होकर पिहोवा चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा आईजी कॉलेज से होते हुए वापस स्कूल में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया.
- OBC आरक्षण पर नया कानून लाने की तैयारी पर सियासत तेज; बीजेपी बोली- संकल्प होगा पूरा, कांग्रेस ने बताया चुनावी ढकोसला
- छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, दिव्यांगों को 50% तक छूट, राज्य सरकार ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना, जानिए नई दरें…
- सिर्फ ₹599 में लॉन्च हुआ Hammer Drop Sunrise स्पीकर, 32 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.0 समेत ये फीचर्स
- मीठे से दांतों में कैविटी और पीलापन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? खाने के बाद जरूर करें ये काम
- प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में उतरी MG M9: पहियों पर तैयार हुआ लग्जरी लाउंज

