अमृतसर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरु चरणों में माथा टेककर पंजाब की तरक्की, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए अरदास की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिले भारी समर्थन पर जनता का आभार व्यक्त किया।
चुनावी नतीजों पर जताई खुशी, विरोधियों के आरोप नकारे
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमृतसर समेत पूरे पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए धांधली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नामांकन से लेकर मतदान और गिनती तक पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रही। राज्य में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जंडियाला गुरु की जनता का विशेष धन्यवाद
अपने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए हरभजन सिंह ETO ने कहा कि जंडियाला गुरु के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए उनका विशेष धन्यवाद करता हूं। पार्टी ने यहाँ की 15 में से 13 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो जनता के अटूट विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण है।
2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर किया बड़ा दावा
साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन निकाय चुनावों के नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी है। जनता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और पिछले चार साल के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने आगे कहा कि पहले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में और अब नगर निगम व नगर काउंसिल चुनावों में ‘आप’ की बड़ी जीत ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब का भविष्य आम आदमी पार्टी के साथ सुरक्षित है और सरकार आगे भी विकास कार्यों को इसी गति से जारी रखेगी।
- रायपुर में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, VIP एस्टेट में 6 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील
- छत्तीसगढ़ में अपराध पीड़ितों के 1099 मामलों में 37.07 करोड़ की क्षतिपूर्ति लंबित, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
- आयुष्मान योजना में धांधली पर बड़ा एक्शन: भोपाल के 2 निजी अस्पतालों पर दर्ज हुई FIR
- बस्ती में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस खेल का पर्दाफाश! 2 RI सस्पेंड, परिवहन आयुक्त ने बिठाई विजिलेंस जांच
- सेक्स सीडी कांड मामला: भूपेश बघेल समेत अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई टली, अब हाईकोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई



