जालंधर। पूर्व भारतीय क्रिकेट और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की. संसद भवन परिसर में हुई इस मुलाकात को लेकर अब चर्चा हो रही है. मुलाकात के तुरंत बाद हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खास बैठक की तस्वीरें डाली है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह खुश होते नजर आए हैं, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समय था जो हमेशा याद रहेगा. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना उनके लिए बेहद गौरव का क्षण रहा. समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपने स्तर पर हर संभव योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
शेयर की गई तस्वीरों में दोनों के बीच एक बेहद ही सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि तस्वीरों में भज्जी के चेहरे पर मुस्कान के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए बातचीत करते नजर आ रहे हैं. बैठक के समापन पर उन्होंने प्रधानमंत्री से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया.
- प्रिंसिपल पर छात्र की पिटाई का आरोप: कान में सुनने में हुई परेशानी, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित

