यमुनानगर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे मोर पत्ती निवासी दो कांवड़ियों की यमुनानगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि सचिन (पुत्र शमशेर, पौत्र कलीराम) और काला (पुत्र नरेश, पौत्र भीरा) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर नरवाना लौट रहे थे, तभी यमुनानगर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया गया कि सचिन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी अप्रैल 2026 में हुई थी और उसकी दो बहनें हैं। वहीं काला अविवाहित था। हादसे के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर नरवाना के लिए रवाना हो गए।
इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही मोर पत्ती सहित पूरे नरवाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए शवों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं।
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

