रोहित कश्यप, मुंगेली। हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान ने रविवार को अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर लिया। अभियान की शुरुआत पारख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 40 पौधों के रोपण के साथ हुई। इस दौरान नीम, चंपा, कदम, पाम और गुलमोहर सहित छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए।

narayana

9 वर्षों में रोपे 8 हजार से अधिक पौधे

गौरतलब है कि स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा लगातार नौ वर्षों से चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से अब तक जिले में 8 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। इनमें 3 हजार से अधिक पौधों को ट्री गार्ड की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि 5 हजार से अधिक पौधे सुरक्षित फेंसिंग वाले स्थानों पर लगाए गए हैं। इनमें से अधिकांश पौधे अब विकसित होकर वृक्ष बन चुके हैं और मुंगेली की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी : विनोद यादव

संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि वर्षों पहले शुरू किया गया यह छोटा-सा प्रयास आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। शहर की सड़कों, स्कूल परिसरों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लहलहाते वृक्ष इस अभियान की सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान, गिरते भूजल स्तर और बदलते मौसम चक्र जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

पौधे लगाएं ही नहीं, उनका संरक्षण भी करें : डॉ. श्रेयांश पारख

पारख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रेयांश पारख ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़कर मुंगेली को और अधिक हराभरा बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

3 हजार पौधों को ट्री गार्ड, 5 हजार से अधिक सुरक्षित फेंसिंग में लगाए

संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 3 हजार से अधिक पौधे ट्री गार्ड के साथ तथा 5 हजार से अधिक पौधे सुरक्षित फेंसिंग वाले स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। इन पौधों में से अधिकांश अब विकसित होकर वृक्ष का स्वरूप ले चुके हैं और जिले की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण और देखभाल करते हुए उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना है। यही सोच और निरंतर प्रयास इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह-संयोजक रामशरण यादव, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, मुकेश पांडेय, दीपक जैन, गिरीश सुथार, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारख, आशीष सोनी, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, आशीष सिंह, सुनील वाधवानी, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, राहुल मल्लाह, पवन यादव, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, धीरज जैन, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, श्रीओम सिंह, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय, पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, धनेश्वर साहू, ऋतुराज सिंह, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, व्यास सिंह, विजेंद्र मानिकपुरी, जयकुमार मार्को, आदर्श गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H