अमृतसर. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ में मुलाकात की। श्री आनंदपुर साहिब से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल शहर के समग्र पुनर्विकास के लिए कई अहम मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
मंत्री बैंस ने कहा कि नंगल, जो कभी देश के सबसे सुंदर और योजनाबद्ध शहरों में गिना जाता था, अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है। उनकी मांगों का उद्देश्य नंगल को उसकी पुरानी गरिमा लौटाना और वहां के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर देना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंस ने नंगल से भाखड़ा डैम तक की पुरानी रेलवे लाइन पर एक पारदर्शी छत वाली विरासती ट्रेन चलाने की मांग की है। यह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और पर्यटन की दृष्टि से इसका विकास किया जा सकता है।

नंगल झील के किनारे विकसित हो रिवर फ्रंट
हरजोत बैंस ने केंद्रीय मंत्री से यह भी निवेदन किया कि नंगल झील के पास स्थित रिवर व्यू रोड के किनारे एक सुंदर रिवर फ्रंट विकसित किया जाए। इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर न केवल पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
