चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें एमपी से गिरफ्तार किया है। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी हुई है। लगातार पुलिस उसकी खोज में लगी हुई थी, अब जा कर उन्हें सफलता मिली है।
यौन शोषण का था आरोप आपको बता दें कि पठानमाजरा पर महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद पुलिस ने उसे करनाल से गिरफ्तार किया, लेकिन वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। खबर है कि वह ऑस्ट्रेलिया फरार हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भगौड़ा घोषित करार दे दिया था।

ग्वालियर से दिल्ली जाते समय पकड़ा
दरअसल मंगलवार देर रात पठानमाजरा ग्वालियर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे क्योंकि आज उनकी यौन शोषण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। पर उन्हें पुलिस ने शिवपुरी जिले में देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका था।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

